जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिलाधिकारी ने सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर तालाब का किया निरीक्षण, तालाब में काफी गंदगी देखकर हुयीं नाराज

सबको बताया कि यहां पर 45.97 लाख की लागत से सकलडीहा स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर के विकास एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान तालाब में काफी गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
 

45.97 लाख की लागत से हो रहा सौन्दर्यीकरण

पर्यटन विभाग करा रहा है काम

परिसर में अतिरिक्त लाइटें लगवाने के साथ साथ अन्य निर्देश

चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पोखरे पर पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी की ईशा दुहन ने निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Dm inspection sakaldiha

सबको बताया कि यहां पर 45.97 लाख की लागत से सकलडीहा स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर के विकास एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान तालाब में काफी गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में अतिरिक्त लाइटें लगवाने के साथ ही तालाब के किनारे बैठने के लिए बेंच लगवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कराए गए कार्यों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी सकलडीहा को दिये।

 जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पोखरे पर जद्दोजहद के बाद अखिरकार पर्यटन  विभाग द्वारा बाउंड्री वॉल का कार्य कराया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए  जिलाधिकारी द्वारा सायंकाल निरीक्षण किया गया। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कार्यों को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर अतिरिक्त लाइटिंग व्यवस्था एवं तालाब के किनारे बैठने हेतु बेंच लगाने के कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Dm inspection sakaldiha

 जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप धार्मिक स्थल, तालाबों के सुंदरीकरण एवं आम जनमानस से जुड़ी कार्यों के कायाकल्प का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराया जाएगा।

 निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, उप जिलाधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, जिला अर्थ संख्याधिकारी, कार्यदाई संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*