जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाइक से टक्कर में रमवंती देवी की मौत, पुलिस को नहीं हुयी घटना की जानकारी

इसी दौरान सकलडीहा की ओर से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे एक बाइक सवार युवक ने महिला को धक्का मार दिया। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
 

घटना के बाद अस्पताल लेकर गए थे परिजन

पुलिस को नहीं दी घटना की जानकारी

चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेनुवट गांव में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से 50 वर्षीय महिला रमवंती देवी की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजन आनन फानन में महिला को सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजनों ने बलुआ घाट पर ले जाकर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।


बताया जा रहा है कि तेनुवट गांव के बीरेन्द्र यादव कोचिंग में बच्चों को पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनकी 50 वर्षीय पत्नी रमवंती देवी सड़क के किनारे से बाजार से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सकलडीहा की ओर से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे एक बाइक सवार युवक ने महिला को धक्का मार दिया। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पहुंचे महिला का परिजनों ने सकलडीहा सीएचसी पर ले जाकर जान बचाने की कोशिश की। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पति बीरेन्द्र यादव बीरू, पुत्र सोनू, रमेश, नंदलाल, मोती और पुत्री का रोते रोते बुरा हाल रहा।

हालांकि कि इस घटना के बारे में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। किसी प्रकार की शिकायत भी नहीं मिली है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*