जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : ग्रामीण अंचल की किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

 

चंदौली जिले के सकलडीहा स्थानीय विकास खंडेहरा में स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सकलडीहा थाने में कानूनी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग ग्रामीण अंचल से 150 किशोरियों ने भाग लिया।


इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रामवीर सिंह (क्षेत्राधिकारी ), संजीव  मिश्रा (थाना प्रभारी), शशि सिंह  महिला हेल्प डेस्क (थाना प्रभारी ), ज्ञानप्रकाश( निदेशक), दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। थाना प्रभारी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने किशोरियों के सामने आने वाली चुनौतियों और उसके अधिकारों के संरक्षण के बारे में  तथा f.i.r. की प्रक्रिया संबंधित विस्तृत जानकारी  प्रदान की।

Adolescent girls


वही महिला हेल्प डेस्क प्रभारी शशि सिंह ने महिला थाना से संबंधित तथा किशोरियों के सशक्तिकरण और उनके मानव अधिकारों के प्रति  मिशन शक्ति अभियान, बाल विवाह, दहेज, भ्रूण हत्या से संबंधित कानून की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वही मुख्य अतिथि ने किशोरियों को समाज में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं समाज को बदलने हेतु खुद कदम उठाने हेतु प्रेरित किया।


इस मौके पर ज्ञान प्रकाश निदेशक सुजीत कुमार कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर विवेकानंद तिवारी, कालिंदी, चिंतामणि, सांभा, कविता, व अन्य उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*