सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव, 17 जनवरी को हने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
सकलडीहा बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम जारी
9 जनवरी को होगा दावेदारों का नामांकन
17 जनवरी को होगा चुनाव और मतगणना
चंदौली जिले में सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। बार एसोसिएशन की चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र व अरूण कुमार ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 जनवरी को किया जायेगा। 9 जनवरी को नामांकन और 17 जनवरी को चुनाव और परिणाम की घोषणा किया जायेगा। चुनाव को लेकर सोमवार को भी अधिवक्ता तैयारी में जुटे रहे।
इस सम्बंध में चुनाव अधिकारी यंशवंत सिंह यादव ने बताया कि सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर 19 दिसम्बर से 4 जनवरी 2025 तक सदस्यता अभियान चलाया गया। मतदाता शुल्क जमा होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन 7 जनवरी को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 जनवरी को होगा। इसके बाद 9 जनवरी को नामांकन 10 बजे से 2 बजे तक होगा। 10 जनवरी को जांच व वापसी दो बजे तक किया जायेगा। इसके बाद 17 जनवरी को चुनाव व मतगणना व देर शाम तक परिणाम की घोषणा की जायेगा। इसे देखते हुए चुनाव अधिकारी की ओर से अध्यक्ष पद के लिये 20 वर्ष सदस्यता वर्ष निर्धारित किया गया।
महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिये सदस्यता वर्ष 10 साल, सहायक सचिव प्रशासन व पुस्तकालय मंत्री पर पांच वर्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो वर्ष, कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य पांच पद पर 20 साल, कार्यकारिणी में 6 पद के लिये 10 साल की सदस्यता वर्ष अनिवार्य की गई है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*