नहर के किनारे खड़ी कार में लग गई कार, धूंधू करके जल रही कार
नहर के किनारे खड़ी कार में आग लग गई है। अज्ञात कारणों से लगी आग के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर सिवान गांव के पास खड़ी एक कार में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।
Jan 1, 2022, 22:28 IST
अज्ञात कारणों से लगी आग के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में नहर के किनारे खड़ी कार में आग लग गई है। अज्ञात कारणों से लगी आग के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर सिवान गांव के पास खड़ी एक कार में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।
इसके बाद कार धूधू करके जलने लगी, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस कार पर यूपी 78 सीबी 6468 नंबर लिखा हुआ है। यह कार किसकी है और किस कारण से आग लगी है..
अभी तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी है और पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*