शराब पिलाकर साड़ी के फंदे से घोंटा गला, चंदौली में पति की हत्या की वारदात का हुआ खुलासा
अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या
पत्नी ने दो प्रेमियों संग रची साजिश
साड़ी के फंदे से घोंटा गला
आरोपी पत्नी और प्रेमी हुए गिरफ्तार
धीना थाना क्षेत्र के मेढान की घटना
चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढान गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति मकरन की उसकी ही पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।, पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने स्वीकार किया कि उसका प्रेम प्रसंग मृतक के दोस्त रामदेव के साथ पिछले कई वर्षों से चल रहा था। जब पति को इस बात की जानकारी हुई, तो वह अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। प्रेमी से बात करने पर लगी पाबंदियों से परेशान होकर पत्नी ने रामदेव और विशाल के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
शराब पिलाकर साड़ी के फंदे से घोंटा गला
वारदात को अंजाम देने के लिए सोमवार की रात योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया। आरोपी पत्नी ने खुद पैसे देकर शराब और मुर्गा मंगवाया। इसके बाद प्रेमी रामदेव और पति मकरन ने साथ बैठकर शराब पी। जब मकरन अत्यधिक नशे में हो गया, तो पत्नी ने अपने दूसरे सहयोगी विशाल को भी फोन करके बुला लिया। रात लगभग नौ बजे तीनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाया और मकरन का गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।, हत्या के बाद दोनों प्रेमी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के आगे नहीं टिक पाई झूठी कहानी
घटना के बाद शातिर पत्नी ने खुद पुलिस को सूचना दी और गुमराह करने के लिए बताया कि अत्यधिक शराब पीने के कारण मकरन की मौत हो गई है। हालांकि, मामला संदिग्ध लगने पर धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पत्नी टूट गई और सारा सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार, यह मृतक की तीसरी पत्नी थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







