जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऐसा भी होता है : 6 माह से जांच की मांग पर अड़े हैं प्रधानजी, नहीं ले रहे हैं जीत के बाद भी चार्ज

 

चंदौली जिले में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए 6 महीने से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक चंदौली जनपद के सकलडीहा ब्लाक के जलालपुर गांव के ग्राम प्रधान राजबली यादव ऐसे प्रधान है जो कि चार्ज लेने से इनकार कर दिया है।वर्तमान प्रधान पहले अपने ग्राम सभा के पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराना चाहते हैं उसके बाद ही चार्ज ग्रहण करने की बात कह रहे हैं।


इस संबंध में ग्राम प्रधान राजबली यादव ने बताया कि सकलडीहा ब्लाक के जलालपुर गांव का विकास कार्य कागज पर पूर्ण हो गया हैं।लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। ऐसे में कैसे कार्यभार ग्रहण किया जाए जिस काम का बजट निकाल लिया गया हो और वह विकास कार्य बदहाली में पड़ा हुआ है। ऐसे कार्य को कैसे पूरा कराया जाएगा।जनता के एक- एक पैसे का प्रधान से हिसाब लिया जाए और दोषियों पर कार्यवाही को तभी मैं चार्ज लूंगा।


  ग्राम प्रधान के जांच की मांग पर निवर्तमान प्रभारी बीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर राम्या ने जांच कमेटी गठित कर दिया था लेकिन जाने के बाद सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया ।
 सकलडीहा ब्लाक में केवल जलालपुर ही एक ऐसा गांव नहीं है जहां कि भ्रष्टाचार का मामला है। कई ऐसे गांव हैं जहां भ्रष्टाचार के जांच की मांग हो रही है।


 रामराज की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार की शिकायत हो रही है, लेकिन जांच के नाम पर मामले को लटकाया जा रहा है। इस संबंध में सकलडीहा के प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार नायक ने इस मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है और बताया कि तत्काल इस मामले की जानकारी लेकर वहां जांच कर, दोषियों पर कार्यवाही के साथ ग्राम प्रधान को चार्ज दिलाया जाएगा।                                                                                

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*