मनोज सिंह डब्लू ने पश्चिम वाहिनी गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या के अवसर पर बलुआ में गंगा स्नान
बलुआ घाट जाकर पश्चिम वाहिनी गंगा में लगायी डुबकी
सपा के पूर्व विधायक ने की लोक मंगल की कामना
चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर बलुआ गंगा घाट जाकर पश्चिम वाहिनी गंगा में डुबकी लगाई और विधि विधान से पूजा करने के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात की और लोगों का हाल-चाल भी जाना।

बुधवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर जाकर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ मां गंगा की पूजा की और घाट पर दान पुण्य भी किया। साथ ही साथ लोक कल्याण एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान मनोज कुमार सिंह ने गंगा घाट पर स्नान कर रहे लोगों के साथ भी बातचीत की तथा उनके साथ पश्चिम वाहिनी गंगा से जुड़े अनुभव साझा किये।
आपको बता दें कि पश्चिम वाहिनी गंगा में मौनी अमावस्या के दिन स्नान का एक खास महत्व है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अपने परिवार के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों के सुख समृद्धि की कामना के लिए आस्था की डुबकी लगाते हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*