जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सुशील सिंह विधायक ने नगर पंचायत में स्वच्छता के लिए लगायी झाड़ू, सोलर चरखे का किया शुभारंभ

 

चंदौली जिले के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा 2 अक्टूबर गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के स्वच्छता अभियान चलाकर बापू के सबसे प्रिय सोलर आधुनिक चरखे का शुभारंभ किया गया।

           बताते चलें कि विधायक ने आज 2 अक्टूबर के अवसर पर सबसे पहले महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने बापू के सबसे प्रिय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया और नगर में नगर को स्वच्छ रखने के लिए स्वयं ही उन्होंने झाड़ू लगाने का कार्य किया। इसके साथ ही साथ खाली समय में गांधी जी द्वारा चरखे का जो प्रयोग किया जाता था। अब इस युग में उसी चर्चे को सोलर पैनल से चलाने का एक आधुनिक चरखा का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही साथ उनके द्वारा सैयद राजा कार्यालय पर जनता दर्शन में जनता की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनका निराकरण करने का भी कार्य किया गया। वहीं से फिर सुशील सिंह विधायक द्वारा अपने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साढे 4 साल बेमिसाल के कार्यों को भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया और क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी बताने का कार्य किया गया।  

mla sushil  

 इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, अमित अग्रहरि, नामवर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, अरुण मौर्या, रोशन लाल, अजय वर्मा, महेंद्र राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*