ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने चलवा दी नगवां पंप कैनाल, मिलने लगा किसानों को सिंचाई का पानी
चंदौली जिले के धानापुर में गंगा में लगे नगवा पंप कैनाल बंद होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या हो रही थी। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह नगवां पम्प कैनाल पहुंचे। उन्होंने लघु डाल नहर के अधिकारियों को तत्काल पम्प कैनाल चालू करने के निर्देश दिए। दोपहर 12 बजे पम्प कैनाल चालू हो गया। नहर में पानी देख क्षेत्र के किसान खुशी से झूम उठे।
आपको बता दें कि जुलाई माह धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों के धान की नर्सरी ही नहीं पड़ पाई है। पर्याप्त बारिश न होने और नगवां पम्प कैनाल से जुड़ी नहर में पानी नदारत देख किसान परेशान हो गये हैं। नगवां पम्प कैनाल के बंद रहने और किसानों की समस्याओं को देखते हुए चंदौली समाचार में शनिवार को नगवां पंप कैनाल बंद होने की खबर प्रकाशित होने के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आनन-फानन में कैनाल को चालू कराया।
इसका असर यह हुआ कि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने इस खबर का संज्ञान लिया और लघु डाल नहर के अधिकारियों से वार्ता कर अविलंब नगवां पम्प कैनाल को चालू कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद शनिवार को ही दोपहर 12 बजे तक नगवां पम्प कैनाल को चालू कर दिया गया।
इस सम्बंध में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार किसानों को हर संभव मदद दिलाने को तैयार है। नहरो में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर उन्होंने जिम्मेदार अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*