जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य मंत्री के हाथों प्रधान राजेश सिंह हुए सम्मानित

आज गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा है। गांवों में विकास को अमली जामा पहनाने के लिए प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है। ताकि गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके।
 

चंदौली जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समाज कल्याण व अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने धानापुर विकास खंड के मिर्जापुर  ग्राम प्रधान राजेश सिंह को गांव में उत्कृष्ट कार्य करने पर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास तेज रफ्तार से हो रहा है। विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश चल रहा है। भाजपा गांवों में विकास को मूल एजेंडा मानती है। आज गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा है। गांवों में विकास को अमली जामा पहनाने के लिए प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है। ताकि गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके।

इसके तहत धानापुर विकास खंड के मिर्जापुर गांव में विकास कार्य को अमली जामा पहनाने वाले प्रधान राजेश सिंह को राज्य मंत्री संजीव गौंड ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

ग्राम प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष धानापुर राजेश सिंह ने कहा यदि कोई प्रधान ईमानदारी से गांव को विकास की ओर ले जा सकता है। गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाना सभी प्रधान की जिम्मेदारी है। मेरी सोच है कि गांव को अधिक से अधिक सुंदर बनाया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह व राणा प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*