जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कमालपुर में रामलीला की तैयारी शुरू, कार्यवाहक अध्यक्ष बने सुदामा व रितेश बने महामंत्री

कमालपुर कस्बा में रामलीला समिति अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम रामलीला परिसर में बैठक सम्पन्न हुई। इसमें आगामी दिनों 28 सितंबर से 14 अक्तूबर तक होने वाले रामलीला पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
 

चंदौली जिले के कमालपुर कस्बा में रामलीला समिति अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम रामलीला परिसर में बैठक सम्पन्न हुई। इसमें आगामी दिनों 28 सितंबर से 14 अक्तूबर तक होने वाले रामलीला पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही इस बार रामलीला मंचन कराने को कार्यवाहक अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इस बैठक में अध्यक्षता करते रामलीला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक साल की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इसमें सभी व्यापारियों व ग्रामीणों को सहयोग कर रामलीला को सफल बनाना होगा। इस बार रामलीला मंचन करवाने के लिए बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष सुदामा जायसवाल, महामंत्री रितेश पांडेय, उपाध्यक्ष नौरंग गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल उर्फ बबलू, व्यास रविंद्र दुबे व जय कृष्ण रस्तोगी का चयन किया गया। संचालन समिति प्रबंधक संजीवन मिश्रा ने किया।

इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष बसंत मिश्रा, पूर्व प्रधान दयाराम यादव, संतोष कुमार, शंकर शाव , समिति कोषाध्यक्ष गणेश अग्रहरि, संजय मिश्रा, नीरज अग्रहरि प्रमोद रस्तोगी, शिवजी वर्मा, पप्पू दुबे,दादुल अग्रहरि, विजय मौर्य, धीरज अग्रहरि, महेश अग्रहरि, मनोज रस्तोगी, विष्णु रस्तोगी, अजय मोदनवाल, भरत रस्तोगी,  सौरभ, अशोक अग्रहरि, राधा रमण रस्तोगी, संजय रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।

                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*