सूर्यमुनी बोले- विकास कार्यों को जारी रखने के लिए भाजपा को वोट दे जनता, 2022 में फिर बनेगी योगी की सरकार
सम्मान समारोह व जनचौपाल में भाजपा नेता
सरकार की उपलब्धियों का बखान
विकास कार्यों को जारी रखने के लिए भाजपा को वोट दे जनता
2022 में फिर बनेगी योगी की सरकार
चंदौली जिले में जैसे जैसे चुनावी आहट तेज हो रही है भाजपा के नेता हर छोटे बड़े कार्यक्रम में शिरकत करके अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को अपनी विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम सभा सेवखर में सम्मान समारोह व जनचौपाल में शामिल होकर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जमकर चर्चा की और कहा कि एकबार फिर जनता भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। अबकी बार चंदौली जिले की जनता विधानसभा की चारों सीटें भाजपा की झोली में डाल रही है।
भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में लोगों को एकबार फिर से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करना चाहिए ताकि विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तर प्रदेश आगे बढ़ता रहे और जिले के विकास कार्यों पर किसी तरह से रोक न लगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोपाल यादव, बबलू, मुरलीधर पाण्डेय, रामराज पाण्डेय, शिवाजी पाण्डेय, रामकृत प्रजापति, मदन मोहन पाण्डेय, रामकुमार, हरिहर मास्टर, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल पाण्डेय, मुराव खरवार, विजय यादव, अमित सिंह, राम प्रकाश पाण्डेय, उपेंद्र सिंह, श्याम नारायण सिंह सहित आसपास के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*