सुशील सिंह जनौली ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को बांटे कंबल, मंशा देवी हॉस्पिटल पर आयोजन

इलाके के समाजसेवी सुशील सिंह जनौली का जन्मदिन
अपने जन्मदिन पर मरीजों को बांटे कम्बल व फल
लोगों ने दी लंबी आयु की शुभकामनाएं
चंदौली जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली का शनिवार की देर शाम अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं व सहयोगियों के साथ मंशा हॉस्पिटल कमालपुर पर दर्जनों मरीजों को कम्बल व फल वितरित किया। इस दौरान मरीजों व उनके तीमारदारों ने सुशील सिंह जनौली के दीर्घायु होने का कामना की।

बताया जा रहा है कि मंशा देवी हॉस्पिटल कमालपुर पर शनिवार को देर शाम पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली का का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने नेता सुशील सिंह जनौली का 50वां जन्मदिन काफी उल्लास से मनाने का काम किया। वहीं इसके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने अस्पताल में दर्जनों मरीजों को कम्बल व फल वितरित किया।
इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि सुशील सिंह जनौली सदैव गरीबों व असहायों का मदद करते रहते हैं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य रहते हुए अपने क्षेत्र में तमाम विकास कार्य किए हैं। आज इनकी ख्याति से पूरा समाज परिचित है। आज हम सभी का सौभाग्य है कि इनका 50वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। ईश्वर से कामना है कि हम लोगों के नेता जीवन के प्रगति पथ पर सदैव आगे बढ़ते रहें। ताकि क्षेत्र का विकास व जरूरतमंदों का सहयोग हो सके।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने कहा कि आज आप सभी के प्यार व आभार से मुझे एक नई ऊर्जा मिली है। आप हर सुख दुख का हमेशा साथी बना रहूंगा। आप सभी का प्यार मेरे लिए जीवन भर यादगार रहेगा। मेरे 50वें जन्मदिन के बधाई पर सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं।
इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. संतोष कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, रामप्रताप राय, भोले जायसवाल, अनिल मिश्रा, कलाधर सिंह, टप्पू सिंह, बब्बू दुबे, संजय सिंह छोटक, बाचा पाल, मंजीत सिंह, भरत कुमार आदि रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*