पुण्यतिथि पर याद किये गये स्व. कामता पाण्डेय, माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि

पलिया स्थित श्री नेहरू आदर्श औद्योगिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
संस्थापक स्व. कामता पाण्डेय को किया याद
श्रद्धा सुमन अर्पित करके शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
चंदौली जिले के पलिया स्थित श्री नेहरू आदर्श औद्योगिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक रहे स्व कामता प्रसाद पाण्डेय के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

पुण्यतिथि संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ जयश्याम त्रिपाठी ने कहा कि स्व कामता प्रसाद पाण्डेय का जन्म मूलतः पलिया गांव के चकई में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद शिक्षक के रुप में छात्रों युवाओं को शिक्षित करने का कार्य किये। 17 जनवरी 2010 में मृत्यु के पूर्व स्व पाण्डेय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय के साथ कई अन्य शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संगठनों का निर्माण कर लोगों को जागरूक करने की अलख जगाई गयी जो उनके वंशजों द्वारा आज तक प्रज्जवलित की जा रही है।
इस दौरान मुख्य रूप से जयप्रकाश त्रिपाठी, योगेश मिश्रा, राम अवध मिश्रा, सुनील तिवारी, दीनानाथ पाण्डेय, अवधेश उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, रामबिलास पाण्डेय, राहुल मिश्रा, अतुल सिंह प्रिंस, रामसेवक सोनकर, बीरेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, अभिषेक चौबे, रमेश मिश्रा, हरिद्वार ओझा, राजित यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक आलोक पाण्डेय ने किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*