जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली पुलिस में बंपर तबादले, पीआरवी के 48 चालकों का ट्रांसफर

 

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबे समय से पीआरवी वाहन को चला रहे पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के  चालकों का स्थानांतरण कर दिया है।  सभी कर्मचारियों को एक पीआरवी से दूसरे पीआरवी में भेजा जा रहा है।             

 यह आदेश उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में लिया गया है।  बताया जा रहा है कि यूपी 112 पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जल्द ही सभी को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है...देखिए पूरी सूची...

                   48 PRV Drivers transferred by sp chandauli    

 

PRV Transfer List

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*