जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पहले दिन के अर्घ के समय पोखरे पर पहुंची जिलाधिकारी साहिबा, व्यवस्थाओं से दिखीं संतुष्ट

जिलाधिकारी  सैयदराजा नगर पंचायत पर भी हो रही छठ पूजा को देखने के लिए लिए भीम बाबा पोखरे पर भी जा पहुंची और वहां पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 

जिलाधिकारी ने साव जी के पोखरे की देखी पूजा

सैयदराजा के पोखरे की पूजा का भी किया निरीक्षण

चंदौली जिले में लोक आस्था का पर्व छठ का पहला अर्घ रविवार की शाम को सकुशल संपन्न हो गया। जिले में कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला। हर जगह शासन प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के मध्य नजर सब कुछ सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने इलाकों में चक्रमण करते हुए नजर आए।

DM Chandauli Isha Duhan

 खुद जिलाधिकारी ईशा दुहन ने चंदौली जिला मुख्यालय पर साव जी के पोखरे पर जाकर नगर पंचायत के द्वारा की गई तैयारियों का निरीक्षण करने के साथ-साथ छठ पूजा कर रहे महिलाओं का हालचाल जाना। इतना ही नहीं वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सारी व्यवस्थाएं अप टू डेट रखने के निर्देश दिए।

DM Chandauli Isha Duhan 

इसके बाद जिलाधिकारी  सैयदराजा नगर पंचायत पर भी हो रही छठ पूजा को देखने के लिए लिए भीम बाबा पोखरे पर भी जा पहुंची और वहां पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*