जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

EX MP Anand Ratna Maurya Death:चंदौली लोकसभा से हैट्रिक लगाने वाले पूर्व सांसद निधन, डिप्टी CM ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चंदौली जिले की लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद बनने का गौरव केवल उनको ही हासिल है।
 

आनंद रत्न मौर्या का गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन

भाजपा के टिकट पर 3 बार बने थे सांसद, 2004 में सपा के बाद 2019 में कांग्रेस में हो गए थे शामिल

चंदौली जिले के पूर्व सांसद व कांग्रेस के नेता और जिले से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लगातार तीन बार सांसद चुने गए आनंद रत्न मौर्या का गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है। वह पिछले कई दिनों से किडनी बीमारी से परेशान थे और उसका इलाज गाजियाबाद में अपने आवास पर रहकर करवा रहे थे।

 आपको बता दें कि आनंद रत्न मौर्या चंदौली जिले से भाजपा के टिकट पर 1991, 1996 और 1998 में लगातार तीन बार सांसद बनकर लोकसभा में गए थे। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चंदौली जिले की लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद बनने का गौरव केवल उनको ही हासिल है। लगातार 3 बार भाजपा के सांसद चुने गए  मौर्या को चौथी बार भाजपा ने मौका दिया, लेकिन वह सपा के जवाहर जायसवाल से चुनाव हार गए।

इसके बाद जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो सब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन उनको बहुजन समाज पार्टी के कैलाश नाथ सिंह यादव ने हरा दिया। इसके बाद आनंद रत्न मौर्या 2007 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2015 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में शामिल करके बड़ी जिम्मेदारी दी, लेकिन उनका पार्टी के नेताओं से तालमेल एक बार फिर गड़बड़ हुआ तो उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। अंतिम समय तक उन्होंने कांग्रेस का दामन थामे रखा।

बताया जा रहा है कि आनंद रत्न मौर्य अपने परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह पिछले कई दिनों से गाजियाबाद में स्थित अपने निजी आवास पर रहकर किडनी की बीमारी का इलाज करवा रहे थे। आनंद रत्न मौर्या के निधन पर जनपद में उनके करीबी लोग दुख जता रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री ने चंदौली लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद रहे आनंद रत्न मौर्या के निधन पर शोक जताया है और कहा है कि उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*