जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बेटिकट यात्रा करने वालों पर चला विशेष अभियान, 28 हजार यात्रियों से वसूले गए एक करोड़

 

चंदौली जिले में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के आदेश पर रेलवे की आय बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए चलाए गए एक खास अभियान के दौरान पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में पिछले एक सप्ताह में 28 हजार से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गये। इनसे रेल प्रशासन ने लगभग एक करोड़ जुर्माना वसूला। इससे रेलवे के राजस्व में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।


ईसीआर के जीएम अनुपम शर्मा के निर्देश पर जोन के सभी रेल मंडलों में बेटिकट यात्रियों के खिलापु अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 24 से 30 सितंबर तक कुल 20337 बेटिकट यात्री पकड़े गये। इनसे 01 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस दौरान धनबाद मंडल में 5376 बेटिकट यात्रियों से 32 लाख सोनपुर मंडल में 10426 बेटिकट यात्रियों से 47 लाख, पीडीडीयू रेल मंडल में 831 बेटिकट यात्रियों से 3.80 लाख, समस्तीपुर मंडल में 3614 बेटिकट यात्रियों से 21 लाख, दानापुर मंडल में 27 से 29 सितंबर तक 333 बेटिकट यात्री पकड़े गये। इनसे 1.22 लाख जुर्माना वसूला गया।

रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि यह अभियान काफी सफल रहा है और इसी तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे ताकि रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को सबक सिखाया जा सके और रेलवे को इस तरह से चूना लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करके राजस्व में वृद्धि की जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*