जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा देश के किसानों की हत्यारी, बिल वापस लेकर साबित की अपनी गलती : अंजनी सिंह

चंदौली जिले में समाजवादी चिंतक सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कृषि बिल वापसी के फैसले पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि.......
 

भाजपा किसानों की हत्यारी

बिल वापस लेकर साबित की अपनी गलती

अंजनी सिंह का बयान 

चंदौली जिले में समाजवादी चिंतक सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कृषि बिल वापसी के फैसले पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि बिल वापस लेने से सरकार की गलती का पर्दाफाश हो गया है।


उन्होंने कहा भाजपा किसानों के मौत का सीधा जिम्मेदार है। कई घर अनाथ हो गए..कई परिवार उजड़ गए.. भाजपा के अहंकार ने किसानों की पत्नियों के मांग का सिंदूर उजाड़ा है। अहंकार में डूबी सत्ता लोलुप भाजपा चुनाव हारने के डर से कितना घबराई है। यह बात माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का ट्वीट ने साबित कर दिया। देश एवं उत्तर प्रदेश में चुनाव के हार का डर साफ झलक रहा है।


 अंजनी सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद का राग अलापने वाली भाजपा किस डर से राष्ट्रहित भूल गई। लगता है फिर नए धोखा की तैयारी में है। यह समझना एवं भाजपा से सजग रहना तथा भाजपा को सत्ता से अब उखाड़ फेंकना निहायत ही जरूरी है, क्योंकि ये वही भाजपा सरकार है जिसके शासन में किसानों को आतंकवादी, नक्सलवादी, राष्ट्रद्रोही, अंतरराष्ट्रीय साजिशकर्ता न जाने क्या क्या गाली दिया गया था। कई सैकड़ों किसानों की मौत के जिम्मेदार यही भाजपा सरकार है। 


उन्होंने कहा कि  2014 से देश में भ्रम फैलाकर हिंदू मुसलमान के बीच नफरत फैलाकर राष्ट्रवाद का नारा देकर देश की जनता गरीब श्रमिक किसानों नौजवानों महिलाओं सबसे धोखा करके देश की रेल रेलवे स्टेशन जहाज एयरपोर्ट कोल माइंस गेल भेल सब सरकारी संस्थान गिने चुने अमीरों के नीजी हाँथों में सौंप कर पूरी सरकारी व्यवस्था व जनता के जागीर को तहस नहस कर बेंच दिया।


अंजनी सिंह ने कहा कि भाजपा पर इतना आसानी से विश्वास करना खुद के साथ एवं देश के साथ अन्याय होगा। उसके लिए आने वाले चुनाव में सबक सिखाने की तैयारी करनी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*