ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के चक्कर में नजरंबद रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता, संयुक्त किसान मोर्चा रहा सफल

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेताओं पर पहरा
युवा जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद
निकालने जा रहे थे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाली अपनी ट्रैक्टर तिरंगा रैली
चंदौली जिले में 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह की अध्यक्षता में 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्यालय से होकर धरना स्थल पर एक सभा कर कार्यक्रम को समाप्त करने का फरमान केन्द्रीय कार्यालय मुजफ्फरनगर (सिसौली) से जारी किया गया था। इसको देखते हुए जनपद चन्दौली के सभी किसान पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए थे ही कि 26 जनवरी 2025 को प्रातः 6:00 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी पदाधिकारियों को होम अरेस्टिंग (निजी निवास स्थान पर नजर बन्द करना) की कार्यवाही सदर थानाध्यक्ष राजेश के द्वारा किया गया ।

पुलिस के पहरे को देखते हुए किसान यूनियन टिकैत के सभी पदाधिकारियों व अन्नदाताओं में रोष व्याप्त है। युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि शासन सत्ता में बैठे लोगो द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को रोककर किसानों का ही अपमान नहीं किया है, बल्कि पूरे देश आम जनमानस का अपमान किया गया है। गणतंत्र दिवस का पावन पर्व मनाना क्या किसानों का अधिकार नहीं है। जो हमारे देश की आन बान और तिरंगे की शान का प्रतीक है।
साथ ही जनपद चन्दौली प्रणेता व विकास पुरुष कहे जाने वाले स्व. पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के चलचित्र का माल्यार्पण प्रति वर्ष किया जाता था, जिसे 76वे गणतंत्र दिवस पर रोका गया। जिले के सभी आम जनमानस जिसकी घोर निन्दा करते हैं। इसी को देखते हुए युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह के निजी निवास स्थान धुरीकोट में एक सभा कर ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान गाकर सभा का समापन किया गया।
सभा में उपस्थित किसान मोती लाल मौर्य, शिव मूरत मौर्य, संत राम मौर्य, बबलू मौर्य, अजित मौर्य, सोनू सिंह, नन्हे सिंह (पूर्व बीडीसी) संकठा, सलारू राम, काशी पाल, शहजाद, बृजेश, मुराहु यादव, राजेन्द्र यादव, कृष्णानंद यादव, बचाऊ आदि किसान उपस्थित रहे।
इसके साथ ही साथ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन के जबरजस्त विरोध के बीच किसानों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय से लगे गांव कोडरिया, दौरिकोट, अमडा, खगवल, बर्थरा, बसरिकपुर और फगुइयां बाजार से होते हुए चन्दौली हॉस्पिटल, चन्दौली तक लगभग 7 किमी लंबी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें दर्जनों ट्रैक्टर प्रमुखों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ भाग लिया।
इस दौरान मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासन ने जिलाध्यक्ष के गांव भोड़सर को पुलिस छावनी में बदल दिया। गांव से निकलने वाले हर रास्ते को लोहे की बैरिकेटिंग से बंद कर दिया गया। पुलिस प्रशासन के अनुमति के बिना कोई अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जा सकता। सारे पदाधिकारी एक दिन पहले ही गाँव छोड़ चुके थे। किसानों की बात करने वालों लोगों के साथ दुश्मनों जैसा ब्यवहार शासन के निर्देश पर प्रशासन कर रहा है। किसान और मजदूरों की बात करने वालों को स्वतंत्रता दिवस भी मनाने की मनाही है। किसानों को उनके उपज का सिर्फ लागत मूल्य मिल रहा है। लाभ शून्य है। देश में तमाम आयोग हैं, मगर किसान आयोग नहीं है। किसान किस माध्यम से अपनी बात सरकार के सामने रखे। उत्पादन किसान करता है, पर उसका मूल्य सरकार तय करती है। ये प्रक्रिया किसान के दुर्भाग्य को दर्शाता है। किसान आंदोलन खत्म हुई लगभग 4 साल बीत गए, वादे के मुताबिक सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कमेटी का गठन नहीं कर पाई। सरकार की नीयत पर शक होना लाजिमी है। सरकार सिर्फ पूजीपतियों के लिए काम कर रही है, जो किसान और मजदूरों के खिलाफ है।
जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि सरकार कितना भी बंदिश लगा ले, ये विचारों की क्रांति है, जिसपर कोई भी व्यक्ति बंदिश या खत्म नहीं कर सकता। ये देश किसानों और मजदूरों का है, हमलोग स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ना जानते है,पहले भी जीते थे, आगे भी जीतेंगे। देश का किसान और मजदूर अपना हक लेकर ही रहेगा। अंतिम सांसों तक संगठन किसानों की लड़ाई लड़ता रहेगा। आज की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा सरकार के लिए एक चेतावनी जैसा है। देश मे तमाम सरकारी कार्यक्रमों में हर चीज की झांकी निकाली जा रही है, क्या किसानों का प्रमुख संसाधन ट्रैक्टर की झांकी नही निकाली जा सकती। ट्रैक्टर और किसान को देखकर सरकार इतनी घबराती क्यों है। किसान और उसका बैल ट्रैक्टर तो अन्नदाता है। इस अन्नदाता से इतना बैर क्यों।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष छोटे लाल चौहान मोछु, महासचिव अलाउद्दीन, मंत्री भोलई, कोषाध्यक्ष खिचडू, तहसील अध्यक्ष सदर कन्हैया मौर्या, सकलडीहा श्रवण, दीनदयाल उपाध्यय नगर जय प्रकाश गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष सदर प्रभाकर सिंह, बरहनी जीउत, उपाध्यक्ष रामजी विश्वकर्मा, ट्रैक्टर प्रमुख लल्लन चौहान, सुरेश मौर्या, अरविंद, इंद्रजीत, बालेन्द्र यादव, राकेश यादव आदि आदि मौजूद रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*