जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हाइवे पर कब से जलेंगी स्ट्रीट लाइटें, NHAI बता रहा अपनी मजबूरी

CDO आर जगत सांई ने सभी अधिकारियों से दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की।
 

मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई ने ली मीटिंग

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लें एक्शन

CDO ने ब्लैक स्पॉट पर दिया खास जोर

चंदौली  जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आर जगत सांई की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सख्त निर्देश जारी किए गए।

हॉटस्पॉट चिह्नित कर तत्काल सुधार कार्य शुरू करें
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

CDO ने निर्देश दिए कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट (ब्लैक स्पॉट) तुरंत चिह्नित किए जाएं। इन स्थलों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट जैसे आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल लगाए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया।

चालान और सख्ती पर जोर
मुख्य विकास अधिकारी ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ओवर लोडिंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना और हेलमेट तथा सीट बेल्ट का उपयोग न करने वालों पर शक्ति से पेश आते हुए तत्काल चालान सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने झांसी पेट्रोल पंप के पास सहित हाइवे पर कई जगहों पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क करने की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि यह स्थिति जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। इस पर CDO ने पुलिस बल और यातायात पुलिस को अपनी पेट्रोलिंग बढ़ाने और ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने देने का निर्देश दिया, साथ ही पकड़े जाने वालों पर सख्ती से चालान करने को कहा।

स्ट्रीट लाइट और विद्युत कनेक्शन का मुद्दा
बैठक में नौबतपुर स्थित हाइवे पर स्ट्रीट लाइट की जानकारी ली गई। NHAI के प्रतिनिधि ने बताया कि सभी जगहों पर लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन बिजली के कनेक्शन न होने के कारण अभी ये काम नहीं कर रही हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को तत्काल विद्युत कनेक्शन देने के स्पष्ट निर्देश दिए।

CDO आर जगत सांई ने सभी अधिकारियों से दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की।

बैठक में अधिशाषी अभियंता (PWD) राजेश कुमार, आरटीओ सर्वेश गौतम, ट्रैफिक पुलिस और NHAI के अधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*