जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ठेकेदारी और टेंडर के काम में व्यस्त हैं BJP के नेता व विधायक, महंगाई व BJP एक दूसरे के पूरक

चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी की 14 नवंबर से 24 नवंबर तक चलने वाली पदयात्रा आज मुगलसराय विधानसभा में जारी रही।
 

ठेकेदारी और टेंडर के काम में व्यस्त हैं BJP के नेता

महंगाई व BJP एक दूसरे के पूरक

कांग्रेस की पदयात्रा जारी

14 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगी यात्रा

चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी की 14 नवंबर से 24 नवंबर तक चलने वाली पदयात्रा आज मुगलसराय विधानसभा में जारी रही। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कई गांव का भ्रमण करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। आज पदयात्रा मुगलसराय के भिखारीपुर से होते हुए पुरवा, मिसिरपुरा, जगदीशसराय तक सम्पन्न हुई।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन के सरकार चंदौली जिले में पूरी तरह से फेल है। इनके राजनेताओं के पास कोई विकास का मॉडल नहीं है और ना ही विकास का एजेंडा है। भारतीय जनता पार्टी धर्म, राम, इस्लाम, और धारा 370 की चर्चा करके केवल लोगों को बरगलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास कार्यों के लिए आने वाले बजट में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं और ज्यादातर नेता ठेकेदारी और टेंडर के काम में व्यस्त हैं। उनका ध्यान विकास से ज्यादा विकास के नाम पर आए पैसे की बंदरबांट में होता है।

Congress Padyatra

 इस मौके पर बोलते हुए डॉक्टर नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि प्रियंका गांधी की 15 प्रतिज्ञाएं को पूरा करने का संकल्प लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इलाकों में पदयात्रा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और महंगाई दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जब तक कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनेगी तब तक जनता को इनसे निजात नहीं मिलने वाली है।

 पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जमकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ और प्रियंका गांधी के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर लोगों को समझाने और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी किया। 

Congress Padyatra

पदयात्रा मुख्य रूप से आनंद शुक्ला, रामजी गुप्ता, अकील अहमद बाबू, नवीन पाण्डेय, दयाराम पटेल, राहुल सिंह, विवेक सिंह, माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, श्रीवेन्द्र मिश्रा, रत्नेश पाण्डेय, प्रकाश बब्लू, प्रकाश सिंह, सहित ढेर सारे कार्यकर्ता इस पदयात्रा में मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*