जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, जिलाध्यक्ष ने बताया भाजपा को किसानों का हत्यारा

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार  भाजपा की सरकार को 2022 में यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।
 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

जिलाध्यक्ष ने बताया भाजपा को किसानों का हत्यारा 

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार  भाजपा की सरकार को 2022 में यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। नुक्कड़, चौपाल लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाके के मझगाई बाजार से पदयात्रा निकाली, जो  डुमरिया, झुमरिया, रिठिया होते हुए कस्बा  नौगढ़ में भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पोखरे पर समाप्त हुई।


 आपको बता दें कि पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कमेटी नौगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष रामजी कोल ने  जगह- जगह नुक्कड़, चौपाल लगाने के बाद लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा हटाओ देश बचाओ, बेरोजगारी, महंगाई  समेत कानून व्यवस्था पर चर्चा किया।

Congress Padyatra


दुर्गा मंदिर पोखरे पर सभा में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डा. रीना देवी ने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा महज यात्रा नहीं है। यह उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य, किसानों का ख्याल और गांव- गांव, घर- घर के सपनों की प्रतिज्ञा है।  किसानों का हत्यारा भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नही है। महिला शक्ति को प्रियंका गांधी के नेतृत्व से आस है, कांग्रेस में विश्वास है। 

इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष डॉ रीना देवी ने कहा कि  गरीबों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।  बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने अनगिनत  वादे किए हैं,  लेकिन किसी भी वादे को नहीं पूरा कर पाई। इस दौरान  जिला उपाध्यक्ष गंगाराम, श्रीकांत पाठक, टीआर दिनकर, मनीषा देवी, राम लखन, बंशीधर कोल, पवन पाण्डेय एव दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*