जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

1195 मत पड़ने के बाद हो रही है मतगणना, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के भाग्य का होगा फैसला

सिविल बार संगठन चंदौली का चुनाव आज सकुशल संपन्न हुआ हैं, जिसमें अध्यक्ष पद को लेकर गहमागहमी देखने को मिली है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह और विनय कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
 

महामंत्री व अध्यक्ष पद के लिए जारी है मतगणना

दो पदों के लिए हुआ है सिविल बार का चुनाव

शेष पद पर निर्विरोध प्रत्याशी घोषित

चंदौली जिले के सिविल बार संगठन चंदौली का चुनाव आज सकुशल संपन्न हुआ हैं, जिसमें अध्यक्ष पद को लेकर गहमागहमी देखने को मिली है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह और विनय कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं महामंत्री पद के लिए संदीप कुमार यादव और गौरव सिंह ने मैदान में ताल ठोकी है। 


बता दें कि चंदौली जिले के सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  एवं महामंत्री पद चुनाव आज सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ और 4:30 बजे संपन्न हुआ , जिसमें अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक गहमागहमी देखने को मिल रही थी। जिसमें वीरेंद्र सिंह तथा विनय कुमार सिंह द्वारा आमने-सामने टक्कर के दौरान कुल 1195 मत पड़े हैं। जिसमें यह भी देखा गया है कि वोटों की खेमेबंदी भी जमकर हो रही थी। महामंत्री और अध्यक्ष पद के लिए यह चुनाव हुआ है बाकी शेष पदों पर निर्विरोध फैसला हो चुका है। 

बताया जा रहा है कि 5:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी और मतगणना समाप्ति के बाद सभी विजेता पदाधिकारियों  की घोषणा की जाएगी। इस दौरान दोनों खेमों के समर्थक मैदान में जुटे हुए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*