जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एसआरवीएस कॉलेज में पहुंचे डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, मतदाता अभिनन्दन समारोह का आयोजन

चंदौली के पंचफेड़वा स्थित एसआरवीएस कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा  पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में मतदाता अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।
 

 भारतीय जनता पार्टी के किए कार्यों की चर्चा

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने हार को किया स्वीकार

कमियों को दूर करने के लिए करेंगे काम 

 

चंदौली के पंचफेड़वा स्थित एसआरवीएस कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा  पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में मतदाता अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।

dr mahendra nath pandey

समारोह में लोगों के संबोधन में विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की जनता आपके साथ थी और आगे भी आपके साथ रहेगी।

dr mahendra nath pandey


      
 कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर अपराधियों को बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि चंदौली की जनता ने मुझे दो बार सेवा करने का अवसर दिया। जनता के आशीर्वाद से वह मंत्री बने।

dr mahendra nath pandey

चंदौली संसदीय क्षेत्र में भी विकास के बड़े-बड़े काम किए गए है। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में हार हुई। मैं इस शहर को अपने शहर के रूप में स्वीकार करता हूं और कार्यकर्ताओं ने जो मेरे साथ दिन रात रहकर काम किया है। उनका आभार प्रकट करता हूं। मेरे अंदर कोई कमी रह गई होगी, उसे दूर करने का प्रयास करूंगा और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। 

dr mahendra nath pandey

उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 के विधानसभा वार जीत के आंकड़े पेशकर कार्यकर्ताओं को आइना दिखाते हुए संगठन के लिए जुट जाने की अपील की और सरकार की योजनाओं व नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

dr mahendra nath pandey


       
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह व सर्वेश कुशवाहा, वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी, डॉ केएन पांडेय व हरबंश उपाध्याय और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ ही मतदाता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*