जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर जा पहुंचे मनोज सिंह डब्लू, देखें तस्वीरें

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के जन्मदिन पर उनके आवास पर जाकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह बबलू ने बधाई दी है।
 

लखनऊ में सपा के प्रदेश अध्यक्ष को मनोज सिंह डब्लू ने घर जाकर दी बधाई

राजनीतिक हालत पर भी चर्चा

 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के जन्मदिन पर उनके आवास पर जाकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह बबलू ने बधाई दी है। मनोज कुमार सिंह डब्लू उनके बहुखंडी स्थित आवास पर पहुंच कर उनको जन्मदिन पर बधाई दी और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर चर्चा की।

Manoj Singh W Naresh Uttam Birthday

 आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का 10 जनवरी को जन्मदिन था। इस अवसर पर प्रदेश भर के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनको बधाई और शुभकामनाएं संदेश भेजें। लखनऊ में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू भी अपने साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और उनको जन्मदिन पर बधाई दी।

Manoj Singh W Naresh Uttam Birthday

कहा जा रहा है कि इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी की चुनाव तैयारियों पर भी चर्चा हुई और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने को लेकर किए जा रहे कार्यों और प्रयासों पर काफी देर तक बातचीत हुई।

 बता दें कि चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद से सभी दलों के कई टिकट के दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं और वह अपने पार्टी के आला नेताओं से मिलकर अपना टिकट कंफर्म करा कर ही अपने अपने चुनाव क्षेत्र में जाना चाहते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*