जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनोज सिंह W ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी, पराली की समस्या हल ना हुई तो खुद जलाएंगे पराली

राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने धान की कटाई कर पराली की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को आगाह करने का काम किया
 

मनोज सिंह W ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी

पराली की समस्या हल ना हुई तो खुद जलाएंगे पराली

चंदौली जिले के सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने धान की कटाई कर पराली की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को आगाह करने का काम किया और कहा कि इसका निस्तारण नहीं किया गया तो खुद पराली जलाएंगे। 


बताते चलें कि जनपद में पराली की समस्या को लेकर पिछली बार कई किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया था । उसी समस्या को लेकर इस बार सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मिनी हार्वेस्टर से फसल की कटाई करने के साथ ही साथ जिला प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अब जनपद में धान की कटाई शुरु हो गई है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पराली के निस्तारण की समस्या को हल करें नहीं तो खुद ही जलाएंगे पराली । 


अब देखना है कि इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन इस पराली की समस्या को किस प्रकार निस्तारित करने का काम करता है । क्या इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन मनोज सिंह डब्लू को पराली जलाने की अनुमति देता है या नहीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*