जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

किसानों के लिए खुशखबरी वाली खबर, धान खरीद केंद्र पर मिलेगा ऑफलाइन टोकन

चंदौली जिले के किसानों के लिए खुशखबरी भरी खबर है कि अब ऑनलाइन टोकन का सिस्टम खत्म कर दिया गया है। अब नजदीकी धान खरीद केंद्र पर ऑफलाइन टोकन वितरित किए जाएंगे।
 
 

किसानों के लिए खुशखबरी

धान खरीद केंद्र पर ऑफलाइन टोकन

चंदौली जिले के किसानों के लिए खुशखबरी भरी खबर है कि अब ऑनलाइन टोकन का सिस्टम खत्म कर दिया गया है। अब नजदीकी धान खरीद केंद्र पर ऑफलाइन टोकन वितरित किए जाएंगे।
 

बताते चलें कि धान का कटोरा कहे जाने वाले किसानों के लिए धान की उपज होने के बाद बेचने के लिए कठिन समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसको देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम बनाते हुए पारदर्शिता पूर्वक खरीद करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अनुप श्रीवास्तव ने बताया कि कुल जनपद में 110 धान खरीद केंद्रों के माध्यम से किसानों के 235000 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जबकि यह लक्ष्य पिछले वर्ष से 10 हजार मैट्रिक टन अधिक निर्धारित किया गया है। 


ऑनलाइन टोकन के लिए किसानों को परेशान होना पड़ता था और आधी आधी रात तक इंतजार करना पड़ता था। उस सिस्टम को प्रदेश सरकार ने खत्म कर दिया है। अब ऑफलाइन टोकन के द्वारा धान खरीद होगी और यह सुविधा नजदीकी क्रय केंद्र द्वारा दिया जाएगा। 


आप को बता दें कि किसानों के धान की खरीद समुचित मात्रा में आसानी से हो सके इसके लिए सरकार ने यह सिस्टम बनाया है। किसान अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करा कर रजिस्ट्रेशन कराते हुए इसका लाभ ले सकते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*