जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डेढ़गांवा निवासी राजीव नारायण सिंह की इलाज के दौरान SGPGI में मौत, 12 नवंबर को हुए थे घायल

डेढ़गांवा गांव के रहने वाले उप निरीक्षक राजीव नारायण सिंह का गुरुवार की देर रात लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया
 

राजीव नारायण सिंह की इलाज के दौरान SGPGI में मौत

12 नवंबर को हुए थे घायल

चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के रहने वाले उप निरीक्षक राजीव नारायण सिंह का गुरुवार की देर रात लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वहां उनका एक्सीडेंट के बाद इलाज चल रहा था।

 जानकारी के अनुसार राजीव नारायण सिंह कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोरई चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे। बीते 12 नवंबर को एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में रेफर किया गया था।

 परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजीव नारायण सिंह 12 नवंबर को अपनी चौकी से किसी कार्य बस जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ में पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 राजीव नारायण सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा पुत्र शक्ति सिंह और पुत्री सोनाली सिंह को छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। बताया जा रहा है कि राजीव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया जाएगा, जहां पर उनके परिवार के लोग और शुभचिंतक उपस्थित रहेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*