जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खानापूर्ति के लिए नवीन मंडी में बने क्रय केंद्रों का ही अधिकारी करते हैं दौरा, खामी वाले केन्द्रों से रहते हैं दूर

चंदौली जिले में अपर आयुक्त एवं खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी राममूर्ति पांडेय ने शनिवार को नवीन मंडी में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर धान खरीद के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी।
 

खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी राममूर्ति पांडेय का दौरा

नवीन मंडी में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण करके निभायी औपचारिकता

चाय-नाश्ता के बाद दे कर चले गए हवा-हवाई दिशा निर्देश

कई जगहों पर भींगता दिखा धान

चंदौली जिले में अपर आयुक्त एवं खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी राममूर्ति पांडेय ने शनिवार को नवीन मंडी में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर धान खरीद के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी। वहीं संबंधित अधिकारियों के साथ ही केंद्र प्रभारियों को पारदर्शिता के साथ धान खरीद में तेजी लाने के साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। जिसका कोई फायदा किसानों को मिलता नहीं दिखने वाला है।


बताया जा रहा है कि इस दौरान अपर आयुक्त एवं खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी राममूर्ति पांडेय ने नवीन मंडी में विभिन्न एजेंसियों के बने कुल 10 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था देखी। उन्होंने चावल उतार में तेजी लाने का निर्देश दिया। अपर आयुक्त ने मंडी सचिव व एफसीआई के एरिया मैनेजर के साथ बैठक भी किया। इस दौरान आवश्यक दिया निर्देश दिया। उन्होंने चहनियां क्षेत्र में चावल में पोषण तत्व मिलाने वाले एसआरके प्लांट की भी व्यवस्थाएं देखा।


धान खरीद क्रय केंद्रों प्लास्टिक से जैसे तैसे ढका गया धान 

वहीं बारिश के बाद धान खरीद केन्द्रों की पोल खुलती दिखने लगी। जिले में बनाए गए धान खरीद क्रय केंद्रों पर बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं दिख रहा है। विपणन विभाग का दावा है कि क्रय केंद्रों पर बारिश से बचाव के लिए पालीथिन का इंतजाम किया गया है लेकिन कई केंद्रों पर खरीद और किसानों के धान को जैसे तैसे ढका गया है।

इलिया प्रतिनिधि के अनुसार, मौसम बदलते ही क्षेत्र के सहकारी समिति खरौझा पर किसानों के खरीदे गए धान को गोदाम तथा बरामदे में रखने के अलावा बाहर रखे स्टाक को प्लास्टिक तथा तिरपाल से ढककर सुरक्षित कर लिया गया है। लेकिन बाहर रखे धान को आधा अधूरा ही ढका गया है। 

समिति के सचिव सुदर्शन सिंह तथा अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा ने बताया कि मौसम विभागकी सूचना के आधार पर पहले से तैयारी की गई थी। जिन किसानों का धान खरीदा गया था। उसे गोदाम में रखने के अलावा समिति के बरामदे में रखा गया है।

धीना प्रतिनिधि के अनुसार, अवही और डिग्घी धान क्रय केंद्र पर खरीदे गये धान को ढकने के लिए पर्याप्त तिरपाल तथा प्लास्टिक की व्यवस्था बताया की खुले आसमान के नीचे रखे धान को प्लास्टिक से ढक दिया गया है।


 सैयदराजा धान क्रय केंद्र प्रभारी आशीष श्रीवास्तव का दावा है कि खुले आसमान के नीचे रखे धान को प्लास्टिक से ढक दिया गया है। शहाबगंज में बूंदाबांदी के चलते धान क्रय केंद्र पर खरीदे गये धान को व्यवस्थित करने को लेकर पर्याप्त तिरपाल तथा प्लास्टिक की व्यवस्था की गयी है।


इस सम्बंध में उपसंभागीय विपणन अधिकारी अनुपम कुमार निगम का कहना है कि जिले में धान की खरीद पारदर्शिता के साथ करायी जा रही है। टीम निगरानी करते हुए मानीटिरंग कर रही है। बारिश से भी खरीदे गए धान को बचाने की तैयारी हो रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*