जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देखें वीडियो : डीएम चंदौली के दरवाजे पर विपक्ष का जोर दिखा रहे सपा नेता, कर रहे नारेबाजी

सपा नेताओं ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जहां जमकर कोसा, वहीं लखीमपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार व सत्तापक्ष तानाशाही की संज्ञा देकर सरकार पर कुठाराघात किया।
 

सपा नेताओं का जोरदार प्रदर्शन

किस तरह से शांत करा पाता है चंदौली का जिला प्रशासन

डीएम आफिस पर आ धमके हैं सपा नेता

लखीमपुर की घटना को लेकर चंदौली में भी समाजवादी पार्टी के नेताओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए और पूरे जनपद के सपाई जिला मुख्यालय पर उपस्थित होकर पहले तो नेशनल हाईवे दो को जाम किया फिर प्रशासन के समझाने पर सपाई कलेक्ट्रेट के समीप धरना स्थल पर बैठ गए।


 

सपा नेताओं ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जहां जमकर कोसा, वहीं लखीमपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार व सत्तापक्ष तानाशाही की संज्ञा देकर सरकार पर कुठाराघात किया।

samajwadi party protest DM chandauli Office

इस मौके पर चंदौली के सकलडीहा विधानसभा के सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हमारे मुखिया को रिहा नहीं किया गया तो आगामी 6 अक्टूबर को चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन है और बाबा जी के हेलिकॉप्टर को यहां उतरने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन चाहे जितनी भी मुस्तैदी दिखा ले सपाई अपने नेता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

samajwadi party protest DM chandauli Office


 लखीमपुर की घटना को लेकर जहां विपक्ष राजनीतिक फायदा लेने में जुटा है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर चंदौली जनपद के कोने-कोने से सपाइयों का हुजूम जिला मुख्यालय पर पहुंच गया।

samajwadi party protest DM chandauli Office

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में जहां सैकड़ों कार्यकर्ता मुगलसराय से पहुंचे थे। वहीं सकलडीहा विधानसभा से प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में भी अपनी ताकत दिखाई। वहीं चकिया, सैयदराजा विधानसभा से भी सपाइयों का हुजूम चंदौली मुख्यालय आ पहुंचा है। खबर लिखने तक धरना स्थल पर सपाई धरना देते रहे हैं और प्रशासन को 6 अक्टूबर के मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर चुनौती भी दिए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*