जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सड़क के काम में जमकर मनमानी, कभी नहीं पूरा होता है समय पर कोई भी ठेके वाला काम

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में दो साल से बन रही सिक्स लेन के निर्माण कार्य की गति सुस्त होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। मार्च 2024 में सिक्स लेन का काम पूरा करने की मियाद थी लेकिन अभी तक 60 फीसदी काम हो पाया है।
 

2 साल से हो रहा है सिक्स लेन का निर्माण

अभी तक नहीं हुआ पूरा काम

कार्यदाई संस्था ने दिया जबाब

दुल्हीपुर में अतिक्रमण के वजह से हो रही देरी

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में दो साल से बन रही सिक्स लेन के निर्माण कार्य की गति सुस्त होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। मार्च 2024 में सिक्स लेन का काम पूरा करने की मियाद थी लेकिन अभी तक 60 फीसदी काम हो पाया है। जगह-जगह खोदे गए गड्ढों की वजह से हिचकोले खाने और धूल फांकने को राहगीर मजबूर हैं। वहीं, कार्यदायी संस्था काम में देरी का कारण दुलहीपुर में अतिक्रमण को बता रही है।

आपको बता दें कि वर्ष 2022 में पड़ाव चौराहे से गोधना तक करीब 14 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन बनाने के लिए शासन ने 328.28 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इस समय पड़ाव चौराहे से सुभाष पार्क तक करीब आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के किनारे पौधरोपण, लाइट और जलनिकासी की व्यवस्था की जानी है। बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं और धूल उड़ रही है। ऐसे में वाराणसी से पीडीडीयू नगर तक का सफर लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। कदम-कदम पर हिचकोले खाने के साथ नाक, मुंह और सारे कपड़े धूल से सन जाते हैं।

यही नहीं, आसपास के इलाकों में रहने वाले भी परेशान हैं। सिक्स लेन के निर्माण की मियाद मार्च 2024 तय की गई थी लेकिन अभी तक 60 से 70 फीसदी काम हो पाया है। निर्माण कार्य की रफ्तार सुस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं, कार्यदायी संस्था का कहना कि दुलहीपुर बाजार में है अतिक्रमण की वजह से काम में देरी हो रही है। जिला प्रशासन जब तक अतिक्रमण नहीं हटाएगा, तब तक यहां सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सकता।

                                                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*