जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ट्रेनों पर दिखने लगा कोहरे का असर, घर से निकलने के पहले जान लें इन ट्रेनों की जानकारी ​​​​​​​

चंदौली जिले के कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। स्थिति यह है कि राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों लेट हो रही है। शुक्रवार को डाउन महानंदा, बंगलूरू दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल और अप उपासना एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
 

 कोहरे के कारण नई दिल्ली-सियादलह राजधानी रही सढ़े नौ घंटे लेट

महानंदा, उपासना और दानापुर स्पेशल हुई निरस्त

जानिए क्या है बाकी ट्रेनों की स्थिति

चंदौली जिले के कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। स्थिति यह है कि राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों लेट हो रही है। शुक्रवार को डाउन महानंदा, बंगलूरू दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल और अप उपासना एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वहीं नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


आपको बता दें कि शुक्रवार को डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 8. 30 घंटे, विकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 4.30 घंटे, आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस 7.30 घंटे, बिकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4.30 घंटे, नई दिल्ली भुनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 21 घंटे लेट रही। 


इसी तरह नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 6 घंटे, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10 घंटे जबकि नई दिल्ली सिलचर एक्सप्रेस 8.30 घंटे, जोधपुर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे, आनंद विहार भुनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2. 30 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 3 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, दून एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। 

इसी तरह अप की ओर जाने वाली दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 9 घंटे, अहमदाबाद आसनसोल एक्सप्रेस 2.30 घंटे लेट रही।


पटना से आनंद विहार, गया से कोयंबत्तूर के लिए ट्रेन


रेलवे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर पटना से आनंद विहार, गया से कोयंबत्तूर, मुजफ्फरपुर से पुणे एवं सिकंदराबाद के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से उधना के लिए एक वन-वे स्पेशल भी चलेगी।


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वतीचंद्र ने बताया कि पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पटना से अगले आदेश तक 12, 30 जनवरी, 02 और 13 फरवरी को छोड़कर रविवार और बृहस्पतिवार की रात 22.20 खुलेगी और अगले दिन 18.35 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह गया- कोयंबत्तूर साप्ताहिक स्पेशल 04 जनवरी से अगले आदेश तक 11, 25 जनवरी, 01 और 08 फरवरी को छोड़कर गया से प्रत्येक शनिवार की रात 19.35 बजे खुलकर सोमवार को 18.30 बजे कोयंबत्तूर पहुंचेगी। इसी तरह मुजफ्फरपुर- सिकंदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 07 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को 14, 28 जनवरी, 04, 11 और 25 फरवरी को छोड़कर को चलेगी। 


महाकुंभ के लिए चलेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें


पीडीडीयू नगर। प्रयागराजराज महाकुंभ में यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे लगातार नई ट्रेनों को चला रहा है। इसी क्रम में तीन जोड़ी और ट्रेनें चलाई जाएंगी। तिरुपति से बनारस, नरसापुर से बनारस और कानपुर से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

                                                                                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*