जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वायरल वीडियो : मंदिर में दर्शन के दौरान महिला से छेड़खानी, जमकर हुयी पिटाई

चंदौली जनपद के सकलडीहा कस्बा के दुर्गा मंदिर पर दर्शन के दौरान छेड़खानी करने वाले शोहदों की जमकर पिटाई हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस व प्रशासन की निष्क्रियता से ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

 
मंदिर में दर्शन के दौरान महिला से छेड़खानी
युवक की जमकर हुयी पिटाई  
वायरल हो गया वीडियो 

चंदौली जनपद के सकलडीहा कस्बा के दुर्गा मंदिर पर दर्शन के दौरान छेड़खानी करने वाले शोहदों की जमकर पिटाई हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस व प्रशासन की निष्क्रियता से ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा कस्बा के दुर्गा मंदिर पर दर्शन के लिए जुटी भीड़ में ताजपुर गांव के लड़के द्वारा कस्बा के लड़कियों के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया, जिसको देख परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के लड़कों ने छेड़खानी करने वालों की जमकर पिटाई कर दी। सड़क पर पिटाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।      

 सबसे बड़ी बात है कि कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग के साथ दर्शन पूजन करें, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर प्रशासन की मौजूदगी नहीं होने के कारण शोहदे सक्रिय है। हालांकि दोनों गांव के लोगों द्वारा बीच बचाव कर लोगों को हटा दिया गया लेकिन उसके बाद भी माहौल तनाव व्यस्त रहा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*