भूसे में छिपे जहरीले जन्तु के काटने से अरविंद राम की मौत
 

टीरों गांव निवासी अरविंद राम (16वर्ष) बालक को  गुरूवार को  तिरपाल से भूसा ढकते समय किसी जहरीले जन्तु काटने से मौत हो गयी। बालक की मृत्यु से परिजनों में हड़कंप मच गया।
 
तिरपाल से भूसा ढकते समय किसी जहरीले जन्तु काटने से मौत हो गयी।

मिथिलेश कुमार

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के टीरों गांव निवासी अरविंद राम (16वर्ष) बालक को  गुरूवार को  तिरपाल से भूसा ढकते समय किसी जहरीले जन्तु काटने से मौत हो गयी। बालक की मृत्यु से परिजनों में हड़कंप मच गया।  

                  जानकारी अनुसार पशुओं को खाने के लिये खलिहान में भूसा  रखा था। सुबह के समय आंधी आने पर अरविन्द भूसा को ढकने लगा। इसी दौरान किसी जहरीले जन्तु ने उसे काट लिया, जिससें उसकी मौत हो गयी।परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर गये, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

बालक की मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घर परिवार के लोग इतनी बड़ी यहां उन्होंने से परेशान हैं।