महाविद्यालय में आज भाजपा प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान का होगा आगमन, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

 

सिकंदरपुर गांव स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती शकुंतला चौहान का आगमन होगा। 
 

 चंदौली जिले के चकिया आगामी नगर निकाय चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का जनपदीय दौरा शुरू हो गया है।जिससे कि संगठन एवं पार्टी को और मजबूत किया जा सके। पर इसके लिए कार्यकर्ता जोर जोर से लग गए हैं

उसी क्रम में क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती शकुंतला चौहान का आगमन होगा। 


जहां पर वह अपने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगी और आगे कार्यकर्ताओं को क्षेत्र भ्रमण कर किस तरीके से कार्य करना है ।
इसके संबंध में उनके द्वारा बताया जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष ने दी है।