चकिया में DM ईशा दुहन ने चलो चंदौली अभियान के तहत लगे स्टालों का किया अवलोकन
 

इस दौरान जिलाधिकारी ईशा दुहन ने विकलांग प्रमाण पत्र,  प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, स्मार्टफोन तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी एवं सहायता समूह को प्रमाण पत्र वितरण किया।
 

जन सहयोग से ही सफल होगा अभियान

रोजगारपरक और लाभार्थी परियोजनाओं को जन सुलभ बनाने की अपील- DM ईशा दुहन


 चंदौली की जिलाधिकारी ईशा दुहन ने चकिया विकास खंड परिसर में चलो चंदौली प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत जिले के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चलो चंदौली अभियान की सफलता जन सहयोग पर निर्भर है। इसलिए इस अभियान से समाज के सभी वर्गों को जुड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आम गरीब और उपेक्षित जनता तक योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ पहुंचाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें जिले के सभी विभागों की सक्रिय भूमिका है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में इस तरह के आयोजन सीमावर्ती दूरस्थ गांव में किए जाएंगे। जिससे योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ईशा दुहन ने विकलांग प्रमाण पत्र,  प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, स्मार्टफोन तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी एवं सहायता समूह को प्रमाण पत्र वितरण किया। प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत ब्लाक परिसर में विभिन्न रोजगार परक व लाभार्थीपरक परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए थे। जिनके माध्यम से योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही थी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, ब्लाक प्रमुख शंभू नाथ यादव, खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव सहित तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी प्रधान गण मौजूद थे।