भाजपा का डॉ प्रदीप मौर्य को निकाय चुनाव संयोजक बनाने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
 

इसकी सूचना मिलते ही पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं ने चकिया स्थित उनके आवास पर जाकर मिठाई खिलाकर बधाई दिए व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
 


 चंदौली जिला में भारतीय जनता पार्टी यूपी के नगर निकाय चुनाव को लेकर बहुत गंभीर है। नगर निकाय की भी सभी सीटें जीतने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। उसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से चकिया के निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप मौर्य को नगर निकाय चुनाव मुगलसराय का  संयोजक बनाया गया , जहां इसकी सूचना मिलते ही पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं ने चकिया स्थित उनके आवास पर जाकर मिठाई खिलाकर बधाई दिए व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।

बता दें भाजपा ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने लक्ष्य तय किया है। उससे पहले होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी उतनी ही गंभीर है। चूंकि, इन चुनावों के परिणामों से भी माहौल बनाया जा सकता है, इसे देखते हुए नगर निकाय की भी सभी सीटें जीतने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

स्वागत करने वालों में चकिया मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरव श्रीवास्तव ,शुभम मोदनवाल, दिव्या जायसवाल, अरविंद मोदनवाल, दीपक चौहान, उमेश चौहान, राजू वर्मा, सरदार जीत सिंह,सभासद राजेश चौहान,नियमताबाद से संदीप मौर्य, मुगलसराय से जितेंद्र गुप्ता, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।