राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उतरौत गांव में गरीबों को 210 कम्बल वितरित, सपा नेता रहे मौजूद   
 

भीषण ठंड को देखते हुए उनके निर्देश पर गरीबों में कम्बल वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
 

 गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य

कार्यक्रम में सपा का गुणगान करते दिखे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार

210 गरीब लोगों को कम्बल वितरित

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश रविवार को उतरौत गांव में सपा नेता महेंद्र मौर्य के आवास पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ठंड से बचने के लिए 210 लोगों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाकर ग़रीबों के चेहरे खिल गए।

इस कम्बल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हमेशा ग़रीबों-असहायों के बारे सोचते हैं। भीषण ठंड को देखते हुए उनके निर्देश पर गरीबों में कम्बल वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने क्षेत्र के सक्षम लोगों से भी गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ग़रीबों किसानों की असली पार्टी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिला महासचिव नफीस अहमद, नि.प्रदेश सचिव लालता बियार, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मुश्ताक अहमद खान आदि सपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान कंचन मौर्या ने किया। संचालन सपा नेता महेंद्र मौर्य ने किया।