शहाबगंज में मनाई गयी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

 

निरंजन शर्मा ने कहा कि अपने संघर्षों के बल विधानसभा में पहुंचे और अपने जीवन में कभी भी चुनाव नहीं हारे।
 


 चंदौली जिले के शहाबगंज  कस्बे में स्थित इण्टर कालेज के पास जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेना समाज के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर जनता के नायक थे। इस लिए इनको जननायक के नाम से पहचान मिली। उन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में बढ़ चढ़कर आजादी की लड़ाई लड़े। वहीं आजादी के पश्चात शोषित, पीड़ित व वंचितों की लड़ाई लड़ें। बिहार का  मुख्यमंत्री बनने पर जन कल्याण की योजनाएं चलाई। उन्होंने अपनी पूरी सम्पत्ति राष्ट्र निर्माण के लिए दान कर दिया।

निरंजन शर्मा ने कहा कि अपने संघर्षों के बल विधानसभा में पहुंचे और अपने जीवन में कभी भी चुनाव नहीं हारे। संघर्षों के बल पर ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए समाज के लोगों के पूर्वजों द्वारा किए गये कार्यों को आत्मसात कर समाज के लिए कार्य करना चाहिए है। तभी समाज आगे बढ़ेगा। शिक्षित बनो और संगठित रहे।

इस अवसर पर हौशिला शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, बब्लू शर्मा, ब्रम्हदेव शर्मा, अरुण जायसवाल, मुरली रस्तोगी, राजकुमार मोदनवाल, अनिल मिश्र, ऋषि शर्मा, निरंजन शर्मा, होरीलाल, सुबाष शर्मा, राम नरेश, तारकेश्वर शर्मा, कुंदन चौहान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा व संचालन महमूद आलम ने किया।