भाजपा से निष्कासित अरविंद मोदनवाल की पार्टी में वापसी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि किसी गलतफहमी के कारण कार्यकर्ता जो बिछड़ गए थे उनके पूर्व के समर्पण को देखते हुए पार्टी में उनकी घर वापसी हो गयी है।
 
चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत निवासी अरविंद कुमार मोदनवाल का भारतीय जनता पार्टी में पुनः वापसी हो गया है। अरविंद कुमार मोदनवाल के पार्टी में वापसी से चकिया नगर पंचायत में भाजपा और मजबूत हुई है। अरविंद मोदनवाल के पार्टी में वापसी से कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

 बताते चलें कि अरविंद कुमार मोदनवाल की पूर्व में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में उनकी पहचान रही है वर्ष 2023 में नगर पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने चकिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से सभासद के लिए बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसके कारण पार्टी ने उन्हें 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था। मगर लोकसभा चुनाव के पूर्व ठाकुर वाणी में आयोजित विधानसभा स्तरीय महिला शक्ति वंदन मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश खरवार आचार्य के समक्ष उनकी घर वापसी हो गई है।

विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि किसी गलतफहमी के कारण कार्यकर्ता जो बिछड़ गए थे उनके पूर्व के समर्पण को देखते हुए पार्टी में उनकी घर वापसी हो गयी है। उन्होंने कहा कि अरविंद मोदनवाल एक जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने पुनः पार्टी में आस्था व्यक्त की है आगे भी वह पार्टी के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उनके घर वापसी से नगर पंचायत में भाजपा और मजबूत हुई है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, महामंत्री उमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, प्रदीप मौर्या, कैलाश जायसवाल, शुभम मोदनवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।