उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जिला संगठन मंत्री बनाए जाने पर अशोक कुमार गुप्त का हुआ भव्य स्वागत
 

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के 29 व 30 जून को लखनऊ में हुए 21वें प्रांतीय  त्रिवार्षिक निर्वाचन में प्रदेश के 75 जिले से आए व्यापारियों ने सैदूपुर के व्यापारी अशोक कुमार गुप्त को प्रदेश का संगठन मंत्री निर्वाचित किया।
 

 लखनऊ में संगठन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

अशोक कुमार गुप्त संगठन मंत्री के लिए हुए निर्वाचित

जिले में संदेश मिलते ही बधाइयों का लगा तांता

 

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का संगठन मंत्री निर्वाचित होने के बाद वापस लौटकर चकिया तहसील क्षेत्र के सैदूपुर स्थित अपने आवास पर सोमवार को आने पर अशोक कुमार गुप्त तथा साथ में रहे चकिया नगर पंचायत निवासी जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। वहीं जिले भर के व्यापारियों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 बताते चलें कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के 29 व 30 जून को लखनऊ में हुए 21वें प्रांतीय  त्रिवार्षिक निर्वाचन में प्रदेश के 75 जिले से आए व्यापारियों ने सैदूपुर के व्यापारी अशोक कुमार गुप्त को प्रदेश का संगठन मंत्री निर्वाचित किया। प्रदेश संगठन मंत्री चुने जाने पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने श्री गुप्त को शुभकामनाएं दी। 


वहीं निर्वाचन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल के साथ घर लौटने पर अशोक कुमार गुप्त का व्यापारियों ने भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अशोक कुमार गुप्त इसके पूर्व उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रहे।  उनके कार्य कुशलता जुझारूपन तथा व्यापारियों के हितों में कार्य करते रहने को देखते हुए प्रदेश भर के व्यापारियों ने इन्हें प्रदेश के संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा है। 

 नवनिर्वाचित प्रदेश संगठन मंत्री श्री गुप्त ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगे। प्रदेश भर के व्यापारियों ने अब जो नया दायित्व दिया है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। तथा व्यापारियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

  इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मनोहर केसरी, अध्यक्ष शमशेर चौहान, पंचम गुप्ता, चंदन सेठ, रमेश केशरी, नंदू पासवान, बाबूलाल केसरी, संतोष केसरी, रामसूरत जायसवाल, संजय केसरी, असलम, सुहेल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

बधाई देने वालों में भगवान दास, गुरदीप सिंह, महमूद आलम,  भानु यादव,  सतीश गुप्ता,  दिलीप जायसवाल,  डॉ. जकारिया, अंकित जायसवाल, संतोष जायसवाल, उमेश गुप्ता, जावेद अख्तर, हनुमान चौरसिया, मुरारी लाल, शिव जायसवाल, विजय, निखिल सेठ आदि व्यापारी शामिल रहे।