चंदौली समाचार की खबर के बाद शुरू हुयी बेलावर बंधी की मरम्मत

बेलावर बंधी पिछले दिन हुए तेज बारिश में बुरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिससे जगह-जगह सुरंग बन गया है। और बंधीं से पानी का रिसाव हो रहा है। जिसके कारण बंधी के नीचे बसे लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगा है।
 

बेलावर के जर्जर बंधी का सहायक अभियंता मनोज पटेल ने किया निरीक्षण

जेसीबी लगाकर मरम्मत कार्य कराया शुरू

ग्रामीणों ने लिया राहत का सांस

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत बेलावर गांव के जर्जर हो चुके बंधी का निरीक्षण शुक्रवार को सिंचाई विभाग बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता मनोज पटेल ने किया। जहां उन्होंने बंधी में जगह-जगह बने सुरंग का बारीकी पूर्वक निरीक्षण किया। और तत्काल जेसीबी लगाकर सुरंग को मिट्टी से पाटकर मरम्मत कार्य शुरू  कराया। जिससे बंधी के आसपास रहने वाले लोगों ने राहत का सांस लिया। साथ ही चंदौली समाचार को खबर को उठाने के लिए धन्यवाद दिया है।

 बतातें चलें कि बेलावर बंधी पिछले दिन हुए तेज बारिश में बुरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिससे जगह-जगह सुरंग बन गया है। और बंधीं से पानी का रिसाव हो रहा है। जिसके कारण बंधी के नीचे बसे लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगा है। वहींं बंधीं के टूटने के अंदेशा को देखकर ग्रामीण भयभीत है। जिसकी खबर गुरुवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों की कुंभकरण नींद टूटी। और मौके पर सिंचाई विभाग बंधीं डिवीजन के सहायक अभियंता मनोज पटेल तथा अवर अभियंता राजेश्वर सिंह ने क्षतिग्रस्त बंधी का बारीकी पूर्वक निरीक्षण किया। तथा बंधीं में बने सुरंग को तत्काल जेसीबी लगाकर मरम्मत करना शुरू कराया। 

सहायक अभियंता ने बताया कि बंधी और कुलावा के संपूर्ण मरम्मत के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। जिससे आगे आने वाले कुछ ही दिनों में पूरे बंधी का विधिवत मरम्मत कराया जाएगा। 

मरम्मत कार्य शुरू होने से बंधी के नीचे बसे सुकुरूल्लाह, आरिफ, नेहाल, फातमा, मुख्तार, कुर्बान, बब्बल, तमन्ना, खुसबून सहित तमाम ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।