ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहाबगंज के तत्वाधान में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

वही कार्यकर्ताओं ने कहां कि भाजपा की मोदी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी से आम जन परेशान है। समाज को आपस में बांटने का कार्य किया जा रहा है।
 
चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी ब्लॉक मुख्यालयों से निकाले जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। जिसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं ,श्रमिकों ,रोजगार, शिक्षा ,स्वास्थ्य ,महंगाई के सवाल पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत  हुई।

वही फरवरी माह में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनपद चंदौली में प्रवेश करेगी।इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने के लिए जनसंपर्क किया गया।

वही कार्यकर्ताओं ने कहां कि भाजपा की मोदी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी से आम जन परेशान है। समाज को आपस में बांटने का कार्य किया जा रहा है।इस समय लोगों के बीच राहुल गांधी जाकर लोगों से डरने नहीं बल्कि लोगों से जुड़ने के लिए लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा आमंत्रण पत्र को बांटने का कार्य किया जा रहा है।

भारत जोड़ो पद यात्रा शहाबगंज ,इलियाँ ,सैदपूर सहित दर्जनों गांवों तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रतीकात्मक झलक के साथ पदयात्रा किया गया।

इस यात्रा के दौरान डॉ राम आधार जोसफ ,पूर्व पीसीसी विजय त्रिपाठी, पूर्व पीसीसी प्रताप नारायण पांडेय,पीसीसी गंगा प्रसाद, विनोद सिंह गणित, कृष्ण कुमार संत,राममुरत गुप्ता, प्रेमचन्द गुप्ता ,सभापति चौबे, परमानंद तिवारी, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष मोहम्मद आजम, श्याम सुंदर दूबे, श्रीकांत पाठक ,कमलेश कुमार संत, नियाज अहमद,राहुल खरवार,प्रदीप मिश्रा ,चन्दा ,प्यारे लाल सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।