द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर चकिया नगर में भाजपाइयों ने मनाया जश्न, एक दूसरे को बांटी मिठाइयां

भारत के इतिहास में पहली बार किसी जनजाति महिला को भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित किया गया है। इससे देश का गौरव और बढा़ है।
 

चंदौली जिले के चकिया नगर में गांधी पार्क तिराहे पर भाजपाइयों द्वारा द्रौपदी मुर्मू को भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित करने की खुशी में जश्न मनाया गया। वहीं तिराहे पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी करने के साथ ही आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए मिठाइयां बांटकर खुशियां जाहिर कीं और एक दूसरे को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

भाजपाइयों ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी जनजाति महिला को भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित किया गया है। इससे देश का गौरव और बढा़ है। आदिवासी समाज के राष्ट्रपति पद की महिला प्रत्याशी ने बड़े मतों के अंतर से चुनाव जीतकर इतिहास कायम किया।

इस दौरान मुख्य रूप से मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल व संदीप गुप्ता, राम मूरत कुशवाहा, राम दुलारे गोंड, रामबाबू सोनकर, दिनेश कसौधान, राजकुमार जायसवाल, सुशील पांडेय,सक्षम श्रीवास्तव, लकी जायसवाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।