चकिया में मकान से सटकर बह रहा 11 हजार वोल्ट का करंट, खौफ में जी रहा परिवार 

 

चंदौली के भटपुरवां गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार एक मकान से सटकर गुजर रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीण हादसों के खौफ में रहने को मजबूर हैं।

 
 

मकान से सटा 11 हजार वोल्ट का तार

भटपुरवां गांधीनगर में मंडराया बड़ा खतरा

बिजली विभाग नहीं ले रहा कोई एक्शन

बारिश में बढ़ जाती है हादसे की आशंका

ग्रामीणों ने की तार हटाने की मांग

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र स्थित सैदूपुर फीडर के भटपुरवां (गांधीनगर) गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के रहने वाले बाबूलाल मौर्य के मकान से बिल्कुल सटकर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। इस खतरनाक तार की वजह से मकान में रहने वाले परिवार के साथ-साथ आसपास के पड़ोसियों की जान भी हमेशा आफत में फंसी रहती है।

मकान से सटा 11 हजार वोल्ट का तार

भटपुरवां गांधीनगर में मंडराया बड़ा खतरा

बिजली विभाग नहीं ले रहा कोई एक्शन

बारिश में बढ़ जाती है हादसे की आशंका#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #chakiyanews #chakiya pic.twitter.com/jaqOAGfMOT

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 21, 2026


 


बारिश और हवा में बढ़ जाता है हादसों का डर
ग्रामीणों का कहना है कि यह हाईटेंशन लाइन किसी टाइम बम की तरह बनी हुई है। बारिश के मौसम में और तेज हवा चलने पर खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हवा के झोंकों से तार के मकान से छू जाने का डर लगा रहता है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस खौफ के कारण बाबूलाल मौर्य का पूरा परिवार हर पल डर-डरकर अपनी जिंदगी जीने को मजबूर है।

शिकायतों के बाद भी बेखबर बना है विभाग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर और जानलेवा समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने लिखित और मौखिक रूप से मांग की है कि इस 11 हजार वोल्ट की लाइन को मकान से हटाकर किसी सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट किया जाए। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने की तुरंत कार्रवाई की पुरजोर मांग
गांव वालों का साफ कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या को ठीक नहीं किया गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि वे खुद आकर मौके का निरीक्षण करें और इस हाईटेंशन तार को तुरंत दूर कराकर लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।