चकिया से  2 बार के विधायक राजेश बहेलिया का निधन, इलाके में शोक की लहर

चकिया विधानसभा से दो बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे वरिष्ठ नेता राजेश बहेलिया का निधन हो गया है। उनके जाने से पूरे चंदौली जिले में शोक का माहौल है और लोग इसे अपूरणीय क्षति बता रहे हैं।
 

पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का निधन

चकिया से दो बार रहे विधायक

मंगरौर गांव में शोक का माहौल

चंदौली की राजनीति में बड़ी क्षति

चंदौली जिले की चकिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश बहेलिया का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इसे चकिया की राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

दो बार चकिया से बने थे विधायक
मंगरौर गांव के रहने वाले राजेश बहेलिया ने चकिया (सुरक्षित) विधानसभा सीट से दो बार जीत हासिल की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार साल 1991 में जीत दर्ज की, जब पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर थी। इसके बाद साल 1993 में हुए मध्यावधि चुनाव में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी और दोबारा विधायक चुने गए।

क्षेत्रीय राजनीति में थी मजबूत पकड़
राजेश बहेलिया अपनी जमीनी राजनीति और सक्रियता के लिए जाने जाते थे। चकिया क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है। वह हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहे और पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे।

पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का निधन
चकिया से दो बार रहे विधायक@BJP4India @BJP4UP @dmchandauli @chandaulipolice https://t.co/8YtoU100Zo pic.twitter.com/46OiYkDXny

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 24, 2026


पैतृक गांव में उमड़ी भीड़
उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव मंगरौर और पूरे चकिया इलाके में राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। हर वर्ग के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।