नौगढ़ इंस्पेक्टर पर एक्शन से अलर्ट हो गए चकिया के थानेदार, शुरू कर दी है चेकिंग व कार्रवाई
नौगढ़ की थानेदारी गई तो चकिया के साहब एक्टिव
कुर्सी जाने के डर से करने लगे चेकिंग
जलेबिया मोड़ में कार पर चढ़कर रील बना रहे युवकों को पकड़ा
पैर पकड़कर लगे माफी मांगने
चंदौली समाचार की लगातार खबरों और सच्चाई उजागर करने की मिसाल के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। नौगढ़ थाना प्रभारी की थानेदारी जा चुकी है और अब चकिया के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह को कुर्सी जाने का डर सताने लगा है। सोमवार को जलेबिया मोड़ पर कार पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते हुए कुछ युवक पकड़े गए, युवको ने पुलिस के सामने घुटने टेक माफी मांगी, तभी उन्हें छोड़ा गया। एसपी आदित्य लांग्हे ने हर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। चंदौली समाचार लगातार सच दिखाएगा जो पुलिस प्रशासन छिपा रहा है।
आपको बता दें कि चंदौली समाचार की लगातार हाजिरी और रिपोर्टिंग के दबाव में पुलिस प्रशासन एक्टिव हुआ है। जलेबिया मोड़ पर हो रहे खतरनाक स्टंट की सच्चाई को बेझिझक उजागर किया, बल्कि नौगढ़ थाने की लापरवाही को भी सामने लाया। इस वजह से थाना प्रभारी रमेश यादव को हटाया गया। अब चकिया के प्रभारी निरीक्षक पर भी पद से हटाए जाने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कानून तोड़ने वालों के लिए कोई रियायत नहीं।
जलेबिया मोड़ पर कार पर चढ़कर रील बनाते युवक पकड़े गए ...
चकिया थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने सोमवार को दोपहर में जलेबिया मोड़ पर विशेष अभियान चलाकर उन युवकों को पकड़ा, जो अपनी जान को खतरे में डालकर कार पर खतरनाक रील बना रहे थे। युवकों ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए पैर पकड़कर माफी मांगी, तब जाकर पुलिस ने उन्हें छोड़ा। यह घटना चंदौली समाचार की सतत खबरों का सीधा परिणाम है।
सीओ नौगढ़ बोले- नशे में प्रवेश और अराजकता बर्दाश्त नहीं
सीओ नौगढ़ नामेन्दर सिंह रावत ने राजदरी, औरवाटांड जलप्रपात समेत सभी पर्यटक स्थलों पर नशे की हालत में प्रवेश पर सख्त रोक लगाई है। उन्होंने साफ कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन की यह सक्रियता भी चंदौली समाचार की सच्चाई उजागर करने वाली खबरों से प्रेरित है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने दिए सख्त निर्देश ..
एसपी आदित्य लांग्हे ने थानेदारों को आदेश दिए हैं कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर घटना की समय रहते जांच और कड़ी कार्रवाई हो। यह कदम चंदौली समाचार की लगातार रिपोर्टिंग के बाद प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की ठोस पहल है। चंदौली समाचार यह मानता है कि सच दिखाना ही समाज और प्रशासन को जागरूक करने का सबसे बड़ा हथियार है। इसी सोच के साथ यह आगे भी हर उस कड़वी सच्चाई को उजागर करता रहेगा, जिसे दबाने की कोशिश की जाती है।