लूट करने वाले को पुलिस ने मारी टांग में गोली: ज्वेलर्स शॉप लूटने के कांड में था शामिल, इसलिए पुलिस ने मारी पैर में मारी गोली 

चंदौली जिले के चकिया में गोलू ज्वेलर्स की दुकान में महिला से मारपीट कर लूट करने वाले शातिर बदमाश मनीष कुमार यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
 

चकिया पुलिस की त्वरित और बड़ी तत्परता

महिला के शोर मचाने पर पकड़े गए आरोपी

व्यापारी बनकर लूट की रची थी साजिश

बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग

बिहार भागने की फिराक में थे शातिर लुटेरे

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसाढ़ी में 27 मई 2026 की शाम को एक दुस्साहसिक लूट की वारदात सामने आई। ग्राम बसाढ़ी स्थित 'गोलू ज्वेलर्स' की संचालिका पूजा देवी (पत्नी गोलू सोनी उर्फ मनोज कुमार) अपनी दुकान पर बैठी थीं। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने योजना के तहत दुकान में प्रवेश किया। एक आरोपी ने ग्राहक बनकर महिला को चांदी की सिकड़ी दिखाने और मोलभाव करने के बहाने बातों में उलझा लिया। इसी बीच दूसरे आरोपी ने गमछे से चेहरा ढककर दुकान का शटर गिरा दिया।

यहां क्लिक करके देखें वीडियो--कैसे पकड़े गए लूट वाले बदमाश

बदमाशों ने महिला को कट्टा और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और लॉकर की चाबी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और कैश बॉक्स से लगभग 5000 रुपये लूट लिए गए।

बैंक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से विफल हुई थी योजना
महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बगल के बैंक में तैनात पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस की त्वरित तत्परता के कारण घेराबंदी कर मौके से ही एक अभियुक्त मनीष कुमार यादव और एक बाल अपचारी को पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या BR45U3038) के साथ दबोच लिया गया, जबकि उनका तीसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने शुरुआती तलाशी में चांदी की सिकड़ी, 1600 रुपये और अवैध हथियार बरामद किए। इस संबंध में थाना चकिया पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 309 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बरामदगी के दौरान राजकीय हाईस्कूल के पीछे पुलिस मुठभेड़
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस टीम ने जब मुख्य आरोपी मनीष कुमार यादव (निवासी कैमूर, बिहार) से कड़ी पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मनीष ने बताया कि उसने खुद को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए एक व्यापारी के रूप में पेश करने की योजना बनाई थी। इसी वजह से उसने अपना मुख्य अवैध तमंचा .315 बोर और दो कारतूस राजकीय हाईस्कूल बनारसिया के पीछे छिपा दिए थे।

जब पुलिस टीम आरोपी मनीष यादव को साथ लेकर हथियार बरामद करने पहुंची, तो आरोपी ने वहां छिपे हुए लोडेड तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली मनीष के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर गया।

लूटी गई रकम के साथ बाइक और असलहा बरामद
घायल बदमाश मनीष यादव को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नियंत्रण में है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे चंदौली की कई दुकानों की रेकी कर रहे थे और इस बड़ी लूट को अंजाम देकर बिहार भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से कुल एक अवैध असलहा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी है।